फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 1200 आवेदन, केवल 261 को ही ऋण दिला सका उद्योग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान जिले में रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से 15 जुलाई तक साढ़े तीन महीने में 2000 के सापेक्ष महज 261 लोगों को ही उद्योग विभाग ऋण दिला सका है। 900 से ज्यादा आवेदन लंबित हैं। सबसे ज्यादा संख्या बुटीक के लिए ऋण लेने वालों की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत पांच लाख रुपये तक का ऋण सरकार प्रदान कर रही है। इनमें 50 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 1800 युवाओं को ऋण प्रदान किए गए थे। एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार युवाओं को स्वरोजगार मुहैया करा रही है।
18 से 40 वर्ष के युवाओं को इस अभियान के तहत ऋण मुहैया कराया जाता है। ऑटो, बुटीक, कोचिंग सेंटर, गारमेंट, किराना, जन सुविधा केंद, मधुमक्खी पालन, बागवानी, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग समेत अन्य उद्योगों के लिए यह ऋण प्रदान किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन महिला उद्यमी की ओर से किए जा रहे हैं। बुटीक के लिए सबसे ज्यादा आवेदन किए गए हैं। इनकी संख्या 50 से अधिक है। दूसरे नंबर पर ब्यूटी पार्लर, तीसरे नंबर पर ऑटो व ई-रिक्शा, चौथे नंबर पर किराना, पांचवें नंबर पर टेक्सटाइल उद्योग के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। 1200 आवेदन आ चुके हैं। 261 युवाओं को ऋण मिल चुका है। अन्य आवेदन बैंकों में भेजे जा चुके हैं। प्रक्रिया चल रही है। एक महीने में सभी आवेदन मंजूर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें