फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बस पर स्कूटी सवार युवकों ने की फायरिंग, गोली लगने से दो लोग हुए घायल

Tue, 29 Sep 2026 03:17 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मसूरी में एनएच नौ हाईटेक कॉलेज के सामने दिल्ली से बदायूं जा रही प्राइवेट बस पर स्कूटी सवार युवकों ने तमंचे से फायरिंग की। देर रात पौने 12 बजे की घटना है, गोली लगने से बस में सवार दो लोग घायल हुए। घायलों का दिल्ली जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पूर्व में भी आपस में झगड़ा हुआ था, जिसकी एफआईआर दिल्ली शास्त्री पार्क थाने में कराई गई थी। रात की फायरिंग में बस का हेल्पर तालिब 25 व एक अन्य गाड़ी मालिक का दोस्त कमरूद्दीन 42 निवासीगण बदायूं घायल हुए हैं। बस चालक मौहम्मद आरिफ पुत्र मौहम्मद अनीस निवासी उस्मानपुर दिल्ली ने स्कूटी सवार आरोपी अरसलान व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें