फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार सवार युवकों ने साइड लगने पर रोडवेज बस के चालक-परिचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कार सवारों ने साइड लगने पर रोडवेज बस को मोदीनगर थाने के समीप रोककर चालक-परिचालक की पिटाई कर दी। परिचालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद शामली निवासी सुबोध कुमार रोडवेज में परिचालक हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को भैसाली डिपो मेरठ से चालक के साथ बस में सवारी लेकर आनंद विहार जा रहे थे। बस जैसे ही दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तहसील मुख्यालय के सामने पहुंची तो एक कार में साइड लग गई। दोनों पक्षों में विवाद को गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। आरोप है कि कार सवारों ने लगभग तीन किमी तक उनका पीछा किया और उन्हें मोदीनगर थाने के समीप रोक लिया। आरोपियों ने चालक को बस से खींचकर पिटाई कर दी। सुबोध कुमार चालक को बचाने गए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें