गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित माता कॉलोनी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि माता कॉलोनी निवासी शिव कुमार (38) ने गले में फंदा लगा लिया है। पुलिस के पहुंचने तक परिजन युवक को फंदे से उतार चुके थे। पुलिस उसको एमएमजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था। कोरोनाकाल के दौरान सिर में चोट लगने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।