फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाहल झाल में स्नान नहीं कर सकेंगे युवा, प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। नाहल झाल गंगनहर में लगातार युवाओं के डूबकर मौत होने की संख्या में इजाफा होने पर कमिश्नरेट पुलिस ने इस क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित किया है। मसूरी पुलिस ने शनिवार को नाहल झाल पर चेतावनी बोर्ड लगाकर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत नाहल झाल स्थित गंगनहर में नहाने वालों की जान के बढ़ते खतरों को देखते हुए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर मसूरी पुलिस ने गंगनहर पर जगह-जगह एक आधिकारिक सूचना के पोस्टर लगवाएं हैं। इसमें क्षेत्र को अब नहाने के लिए प्रतिबंधित एरिया घोषित कर दिया है। गंगनहर में पानी का स्तर बढ़ा रहने और डूबने की घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस क्षेत्र में नहाना और नहर में नीचे उतरना पूर्णतः प्रतिबंधित है। आम जनता की सुरक्षा के लिए सावधान रहें, सुरक्षित रहें का संदेश जारी किया गया है। नाहल झाल चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
बता दें कि जनवरी से नौ मई तक नाहल झाल में आठ युवा गंगनहर के तेज बहाव में बह गए थे। इनमें से पांच लोगों की जान गोताखोरों और आमजन ने बचा ली थी। जबकि तीन लोग जान गवां चुके हैं। गर्मी में नाहल झाल गंगनहर में नहाने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ आदि से नहाने आने वालों की भीड़ जमा होती है। नाहल झाल गंगनहर में लोगों के नहाने के लिए नहर विभाग द्वारा कोई सुरक्षित घाट नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें