फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कई दिन से मिल रही थी परिणाम भुगतने की धमकी, पहले भी हुआ था हमला

Sat, 12 Sep 2026 06:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में निवाड़ी के गांव पूठरी में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात घर के बाहर बैठे युवक नकुल पर फायरिंग का आरोप है। नकुल ने किसी तरह घर में भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन
नकुल पर हुई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में निवाड़ी के गांव पूठरी में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात घर के बाहर बैठे युवक नकुल पर फायरिंग का आरोप है। नकुल ने किसी तरह घर में भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 

विज्ञापन


गांव पूठरी निवासी नकुल ने बताया कि आगामी गंगा स्नान की तैयारी को लेकर कुछ दबंग उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने बीती 30 अगस्त को निवाड़ी से लौटते समय उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। नकुल के अनुसार उन्हें गंभीर चोटें आई थी मगर पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ के कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं की थी। इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया। 

आरोपी कई दिन से नकुल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। नकुल शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने घर के बाहर बैठे था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने जान लेने की नियत से उन पर फायरिंग कर दी। नकुल ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें