फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, शाम से लापता था लड़का, सड़क पर पड़ा मिला शव

Fri, 21 Jun 2024 03:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेवर्क, बुलंदशहर

सार

पुलिस ने शव की शिनाख्त चांद खान के रूप में कर परिजनों को सूचना दी। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गुरुवार शाम से लापता था, शुक्रवार सुबह धकौली रोड पर लोगों ने उसका शव पड़ा हुआ देखा।

विज्ञापन


अगौता थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी 42 वर्षीय चांद खान वर्तमान में नगर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली रोड पर मदरसे के पास रहते थे। परिजनों ने बताया कि चांद गुरुवार शाम करीब सात बजे से घर से गायब थे। रात में परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नही चला था। शुक्रवार सुबह ढकौली रोड पर लोगों ने एक शव पड़ा देखा। जिसके माथे पर गोली का निशान था। पुलिस ने शव की शिनाख्त चांद खान के रूप में कर परिजनों को सूचना दी। अभी हत्या के कारणों का पता नही लग सका है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें