एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि खुशी आठवीं पास है। वह दिन में लिंटर का सरिया बांधने का काम करता है। पिछले एक माह से वह थाना बादलपुर के गिरधरपुर में किराए के मकान में रहता है। आर्थिक तंगी की वजह से उसने नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था। मोहन नगर के एक युवक से उसने एक लाख रुपये के नोट को 35000 रुपये में देने की डील की थी। साहिबाबाद पुलिस ने उससे पूछताछ कर अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।