फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाभी को आखिरी कॉल...': 26 साल के देवर ने दी जान, फोन पर कही थी ये बात, रूम पर पहुंच महिला के उड़े होश

Thu, 04 Sep 2025 11:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के जत्तीवाड़ा मोहल्ले में 26 वर्षीय सचिन वाल्मीकि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहानी गेट थानाक्षेत्र के जत्तीवाड़ा मोहल्ले में सचिन वाल्मीकि (26) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार सचिन शराब पीने का आदी था और परिवार से अलग किराए के कमरे में रह रहा था। बुधवार की देर रात नशे की हालत में सचिन ने पटेलनगर निवासी भाभी को फोन किया और आत्महत्या करने की धमकी दी।

विज्ञापन


सचिन को समझाने उसकी भाभी जत्तीवाड़ा पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो सचिन का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें