फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा अंकुर विहार थानाक्षेत्र के सभापुर कट के पास हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पूजा कॉलोनी के आजाद एन्क्लेव निवासी रोजूद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा आसिफ (19) दिल्ली कच्ची खजूरी में मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। सभापुर कट के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। आसिफ सड़क पर गिरने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें