गाजियाबाद। मुरानदनगर से अपनी बहन के घर आया नूरदीन एक अन्य साथी के साथ हिंडन नदी में शुक्रवार को मछली पकड़ने गया। मछली पकड़ते समय गहरे पानी में उतरे नूरदीन की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोताखोरों की मदद से नूरदीन के शव को बाहर निकलवाया।
मुरादनगर क्षेत्र के गांव नेकपुर निवासी नूरदीन (35) अपनी बहन हसीना निवासी मिर्जापुर प्रताप विहार के घर आया। शुक्रवार को पड़ोसी इस्तकार के साथ सजवान नगर स्थित हिंडन नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय नूरदीन पानी में डूब गया। इस्तकार ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। नूरदीन मुरादनगर में मजदूरी करता था। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।