फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग पर शहजादपुर बंबा चौराहा के पास शनिवार की शाम बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि हादसे में स्कूटी पर सवार पीछे बैठे अभिषेक(32) पुत्र विजय निवासी जानी खुर्द, थाना जानी, जिला मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। स्कूटी चालक सुमित पुत्र डालचंद निवासी दुर्गापुरम गढ़ रोड मेरठ भी घायल हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में बाइक चालक शुभम पुत्र धर्मपाल निवासी करनावल थाना सरूरपुर जिला मेरठ भी घायल हुआ है। उसका उपचार भी निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें