फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: वाई-फाई केबल में उतरा करंट, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 02 Sep 2026 01:55 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित कैलाशपुरम-2nd में सोमवार शाम इंटरनेट (वाई-फाई) की शिकायत जांचने पहुंचे 34 वर्षीय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।

विज्ञापन


एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मूल रूप से ग्राम कहरका (थाना चांदीनगर, जिला बागपत) निवासी अरविंद कुमार (34) पुत्र सुरजी सिंह इंटरनेट वाई-फाई की खराबी ठीक करने का काम करता था। मंगलवार  की देर शाम वह गोविंदपुरम के कैलाशपुरम-2nd स्थित गली नंबर-3 में एक शिकायत अटेंड करने पहुंचे थे। इसी दौरान काम करते समय वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सर्वोदय हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है, अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें