फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बारिश में मछली पकड़ रहे युवक की बिजली गिरने से मौत, बाल-बाल बचे तीन साथी 

Sun, 12 Sep 2021 10:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी 

सार

तेज बारिश में आकाश में बिजली चमकने लगी। जैसे ही तेज आवाज में गड़गड़ाहट शुरू हुई तो आसिफ, सलीम व चौथा युवक मौके से भाग निकले। वह कुछ कदम ही चले थे कि गुड्डू पर बिजली गिर गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के डासना में बारिश के दौरान तालाब में मछली पकड़ रहे युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी युवक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई, जिसके बाद पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


डासना के यासीनगढ़ी निवासी गुड्डू (22) पुत्र इरफान फर्श पर पत्थर लगाने काम काम करता था। शनिवार को बारिश की वजह से काम पर नहीं जा पाया तो गुड्डू कॉलोनी के पास के तालाब में मछली पकड़ने चला गया। उसके साथ मोहल्ले के ही आसिफ व सलीम भी थे। इसी दौरान एक चौथा युवक छतरी लेकर आया तो आसिफ व सलीम बारिश से बचने के लिए उसके पास पहुंच गए। 

तीनों लोग छतरी के नीचे बैठकर मछली पकड़ रहे थे, जबकि कुछ ही दूरी पर गुड्डू बैठा था। दोपहर के वक्त तेज बारिश में आकाश में बिजली चमकने लगी। जैसे ही तेज आवाज में गड़गड़ाहट शुरू हुई तो आसिफ, सलीम व चौथा युवक मौके से भाग निकले। वह कुछ कदम ही चले थे कि गुड्डू पर बिजली गिर गई।  
विज्ञापन


परिजन गुड्डू को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के शव दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें