गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के विधान पब्लिक स्कूल में यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती परीक्षा में पुलिस ने एक फर्जी अभ्यर्थी को बुधवार को पकड़ा है। आरोपी अपने चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने आया था। लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर केंद्र प्रभारी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुनील कुमार है। पूछताछ में पता चला है कि वह अपने चचेरे भाई राहुल कुमार की जगह फर्जी आधार कार्ड बनवाकर परीक्षा देने आया था। सुनील ने खुद को बुलंदशहर निवासी बताया है अभी इसकी जांच की जा रही है। एसीपी ने बताया मामले जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद