फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती की गला रेतकर हत्या, ज्वार के खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। एनएच-9 से सटे काजीपुरा गांव में ज्वार के खेत में बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात युवती का गला रेता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि युवती को पहले बेहोश किया गया, फिर खेत में घसीटकर ले जाया गया और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। वेव सिटी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजते हुए आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि काजीपुरा निवासी परवेश चौधरी ने सुबह करीब 9:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को काजीपुरा-बयाना रोड स्थित अपने खेत में युवती का शव पड़े होने की सूचना दी। घटनास्थल मुख्य मार्ग से करीब 40 मीटर अंदर है। मौके पर ज्वार की फसल टूटी हुई मिली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से कुछ संदिग्ध वाहनों की जानकारी मिली है। आशंका है कि युवती को किसी वाहन से यहां लाया गया था। इन वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

25 वर्ष प्रतीत हो रही उम्र
पुलिस जांच में खेत के भीतर घसीटकर ले जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं। हालांकि, खेत की शुरुआत से शव मिलने के स्थान तक खून के निशान नहीं मिले। इससे माना जा रहा है कि हत्या उसी स्थान पर की गई, जहां शव मिला। शव के ऊपर युवती का ही दुपट्टा पड़ा हुआ था। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गई है। उसकी पहचान के लिए फोटो आसपास के जिलों के थानों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


चेहरे पर चोट के निशान
प्राथमिक जांच में युवती के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि उसके साथ पहले जबरदस्ती की गई। विरोध करने पर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और बाद में हत्या कर दी गई। हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें