मुरादनगर। एक युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर फोन कर जान से मारने, अपहरण करने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। इसके बाद उसे जान से मारने और अपहरण करने की धमकी दी गई। एसीपी ने बताया कि तहरीर तहरीर पर फोन करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।