फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने दिया दगा: युवती ने नदीम को किए 17 कॉल और 63 मैसेज, होटल में छोड़कर भागा दोस्त तो युवती ने की खुदकुशी

Sat, 06 Jun 2026 03:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के होटल में एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती को उसका दोस्त होटल में अकेला छोड़कर चला गया था। युवती के परिजनों ने युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में युवती ने अपने ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ कमरे में एक गैर संप्रदाय का युवक भी था जो दो घंटे पहले ही होटल से घर चला गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल टीम की निगरानी में युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मोक्ष धाम में ही शव का दाह संस्कार कर दिया।

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात भूड़ भारत रेलवे रोड स्थित अंश होटल व गेस्ट हाऊस के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि कमरे में एक 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए और शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे युवती अकेले ही होटल में आती दिखाई पड़ी। जहां नदीम(19) कमरा बुक करके पहले से ही मौजूद था। शाम करीब आठ बजे नदीम बहाना बनाकर अपने घर चला गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे युवती ने होटल के कमरे में अपने ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए।

 

एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक एक बार होटल में आता और शाम को होटल से जाता दिखाई पड़ा है। जबकि युवक के जाने के बाद युवती दो बार होटल से बाहर आने और फिर कमरे में अकेले पहुंचने तक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।

मां ने युवती को मार दिए थे थप्पड़
एसीपी ने बताया कि युवती के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। युवती की मां ने बताया कि गैर संप्रदाय के युवक के साथ खुलेआम घूमने पर उन्होंने बेटी से पूछताछ की थी। युवती नहीं मानी तो दो थप्पड़ जड़ दिए थे। एसीपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मां की पिटाई और होटल में छोड़कर युवक के भाग जाने से आहत युवती ने आत्महत्या की है।
 

मोबाइल में 17 कॉल 63 मैसेज
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल खंगाला तो उसमें बृहस्पतिवार को 17 कॉल और 63 मैसेज युवती ने नदीम को किए थे। दोनों के बीच कुछ ऐसी बात हुई कि युवक उसे होटल में छोड़कर भाग गया। 

 

इसके बाद युवती ने युवक को कॉल कर होटल में बुलाने का दबाव बनाया। हालांकि युवक ने आने से इन्कार कर दिया और उसके बाद कॉल रिसीव नहीं की। आत्महत्या से पूर्व युवती ने एक अन्य युवक से भी बातचीत की थी। मोबाइल के मैसेज की जांच पड़ताल की गई तो युवती के एक अन्य युवक से भी नजदीकियां उजागर हुई हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी कई राज
युवती के हाथ पर चाकू के प्रहार के पुराने कई निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व में भी युवती आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। होटलकर्मियों के मुताबिक युवती के नशे में भी होने की आशंका जताई गई है। आरोपी व युवक दोनों होटल के कमरे में पांच से छह घंटे तक साथ रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि और हत्या या आत्महत्या स्पष्ट होगी।

 

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जाम का प्रयास
पोस्टमार्टम हाऊस पर युवती के परिजनों ने युवक पर युवती को होटल में बुलाकर दुष्कर्म और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम की चेतावनी दी। मौके पर विजयनगर, नगर कोतवाली और नंदग्राम की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन

इसके बाद युवती का शव का दाह संस्कार कर दिया गया। एसीपी ने बताया कि दोनों करीब चार माह से एक दूसरे के साथ देखे जा रहे थे। आरोपी एक टेलर की दुकान पर कपड़े सिलने का काम सीख रहा है। जबकि युवती ने कक्षा छह के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें