फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत: परिजनों का शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Wed, 08 Apr 2026 02:52 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

युवती की बड़ी बहन ने बताया कि वह पुलिस से हादसे के समय की सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोप है कि पुलिस उनपर शव का अंतिम संस्कार करने का दवाब बना रही है।
विज्ञापन
सड़क पर उतरी आक्रोशित भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के नीतिखंड स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी में 16वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली युवती के परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सुबह से ही युवती के कनावनी स्थित घर पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। परिजनों ने हाइवे जाम कर दिया है। सीआईएसएफ मार्ग पूरी तरह जाम है। मृतका के पिता सड़क पर ही बेहोश हो गए।

विज्ञापन


युवती की बड़ी बहन ने बताया कि वह पुलिस से हादसे के समय की सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोप है कि पुलिस उनपर शव का अंतिम संस्कार करने का दवाब बना रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती की मंगलवार तड़के करीब छह बजे सोसायटी की 16वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर मौत हो गई। हादसा अहिंसाखंड एक स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रींस सोसायटी के सी ब्लॉक टावर में हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती के पिता सोसायटी में कार धुलाई और कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। पिता की मदद के लिए युवती अपने भाई-बहन के साथ अक्सर सोसायटी में आ जाते थे। मंगलवार सुबह 5:30 बजे युवती अपने पिता के साथ सोसायटी पहुंची। पिता कार की सफाई करने चले गए। युवती सोसायटी के वॉशरूम में गई। वहां से सी ब्लॉक के सी टावर स्थित लिफ्ट में 5:53 बजे दाखिल हुई और 16वीं मंजिल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में युवती लिफ्ट में अकेली जाती दिखाई दी है। तड़के 5:55- 5:56 बजे पर सी ब्लॉक के बाहर दूसरे टावर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवती गिरते हुए दिखाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें