फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसों में युवती और डिलीवरी बॉय घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवती और डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की ली है। दिल्ली के शाहदरा स्थित सुभाष पार्क निवासी देवपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उनकी बहन पिंकी किसी जरूरी काम से लाजपत नगर जा रही थीं। करन गेट चौकी के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मोहन नगर स्थित निजी अस्पताल से उनको पुलिसकर्मी उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल ले गए। जांच में पता चला कि हादसे में उनका कूल्हा और पैर टूट गया है।
विज्ञापन

वहीं, भोवापुर में किराये पर रहने वाली सीता कुमारी ने कौशांबी थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनके पति आतिश एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय हैं। 14 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। टेरोश स्कूल के पास एक कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें