फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक का मोबाइल फोन हैक कर खाते से निकाले एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के सेक्टर पांच स्थित नीलखंठ अपार्टमेंट निवासी प्रशांत चौधरी के बैंक खाते से साइबर ठग ने एक लाख रुपये निकाल लिए। ठगी 15 मई को हुई और पुलिस ने 21 दिन बाद पांच जून की रात रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

दर्ज मामले में प्रशांत चौधरी ने बताया कि 15 मई को उनके मोबाइल फोन में संचालित ऑनलाइन बैंकिंग एप पेटीएम के माध्यम से अंजान व्यक्ति ने एक लाख रुपये निकाल लिए। इसका न तो उनके पास कोई ओटीपी आया और न ही कोई मैसेज।
कुछ देर बाद उन्हें बैंक की तरफ से रुपये कटौती का मैसेज मिलने पर ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि जिस बैंक खाते में रकम भेजी गई है, उसका विवरण बैंक से मांगा गया है। साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें