फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पारिवारिक विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दोस्त के साथ गौतमबुद्ध नगर से इसलिए आया था प्रवीण

Sat, 15 Mar 2025 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में पारिवारिक विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक दोस्त के साथ उसकी बहन के घर आया था। यहां उसकी बहन और उसके देवर के बीच विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देहात थाना इलाके के गांव काठीखेड़ा में भाभी-देवर के झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रवीण निवासी दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। 

नोएडा के जुनेदपुर के रहने वाले राहुल नागर की बहन पिंकी की शादी हापुड़ के गांव काठीखेड़ा निवासी सोनू के साथ हुई थी। वह गाजियाबाद में रहती है, बृहस्पतिवार देर रात पिंकी अपने बच्चों के साथ ससुराल काठीखेड़ा आई थी। 
विज्ञापन


यहां उसका देवर अंकित से किसी बात पर झगड़ा हो गया। पिंकी ने अपने भाई राहुल नागर को फोन कर बुला लिया। राहुल अपने चचेरे भाई अंकित और दोस्त प्रवीण के साथ कार से काठीखेड़ा पहुंचा। वहां पहले से चल रही मारपीट में अंकित और पिंकी घायल हो चुके थे। 

इस दौरान पड़ोसी विजेंद्र और उसके बेटे मोहित एवं विपिन भी मौके पर आ गए। स्थिति बिगड़ती देख राहुल अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला। प्रवीण ने राहुल को फोन कर बताया कि विपिन, अंकित और मोहित उसका पीछा कर रहे हैं। 

 

लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से की हत्या
राहुल ने उसे अपनी गाड़ी तक आने को कहा। लेकिन इससे पहले आरोपियों ने प्रवीण को पकड़ लिया। राहुल अपने चचेरे भाई अंकित के साथ वहां से भाग गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से प्रवीण की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के दोस्त राहुल की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ जितेंद्र शर्मा के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें