लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में रुपये के लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने बंधक बनाकर युवक की पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि इरशाद निवासी लक्ष्मी गार्डन ने लोनी बॉर्डर थाने पर सूचना दी गई कि उनके चचेरे भाई शाद को विपक्षी रिजवान, अरमान, अयूब पहलवान और उसके परिवार के सदस्यों ने रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर पिटाई की। आरोपी उनको खींचकर अपने घर में ले गए और बंधक भी बनाया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।