विरोध करने पर आरोपियों ने राजीव के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने राजीव के बाएं पैर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार कर दिया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।पड़ौसियों ने घायल के पिता को सूचना दी तो राजीव के पिता धर्मपाल और छोटा भाई योगेन्द्र मौके पर पहुँचे, तो हमलावर उन्हें देखकर वहां से फरार हो गये। घायल के पिता ने पुलिस को सूचना दी और घायल राजीव को तुरन्त संतोष अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल, राजीव का इलाज चल रहा है और उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह पूरी वारदात भोलू की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घायल के पिता धर्मपाल पुत्र प्रहलाद निवासी आकाशनगर इन्द्रगढ़ी मसूरी ने पुलिस को तहरीर देकर भोलू व तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित पिता की दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी भोलू व 3 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।