फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक पर चाकू से हमला, सड़क पर गिराकर किए कई वार, मौत

विज्ञापन
शांति नगर में मोहित शर्मा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हाईवे जाम करते लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। शांतिनगर कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक खुद को बचाने के लिए मौके से भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर सड़क पर गिरा दिया और उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वारदात शांतिनगर कॉलोनी में बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई। परिजनों का कहना है कि मुख्य आरोपी ने कुछ समय पहले हुए विवाद के बाद युवक को 15 दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

घटना के विरोध में बृहस्पतिवार सुबह गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने विजयनगर बाईपास के पास हाईवे जाम कर दिया। करीब 35 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर लोग वहां से हटे। इसके बाद कुछ लोगों ने एक आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और किरायेदारों से मकान खाली करा दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मकान को सील कर दिया है।
एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की शांतिनगर कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा (22) को कॉलोनी में ही रहने वाले देव ने अपने जन्मदिन की पार्टी में घर बुलाया था। पार्टी में देव के अलावा शांतिनगर में ही रहने वाले हरि, गौरव शर्मा और कुछ अन्य दोस्त भी मौजूद थे। रात करीब दो बजे तक शराब और हुक्के की पार्टी चलती रही।
विज्ञापन

इसी दौरान बहन को गाली देने को लेकर पहले हुए विवाद के चलते गौरव और मोहित के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद गौरव ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। मोहित के भाई मनीष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल मोहित को एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी ने बताया कि मनीष की तहरीर पर देव, हरि व गौरव शर्मा और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से शराब की बोतलें, चार प्लास्टिक के गिलास, नमकीन, पिज्जा, खून से सनी कुर्सी और एक हुक्का बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

सड़क पर गिराकर किए ताबड़तोड़ वार
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गौरव ने पहले कुर्सी पर बैठे मोहित पर चाकू से हमला किया। घायल होने के बावजूद मोहित वहां से भाग निकला, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर करीब 20 मीटर दूर उसे पकड़ लिया और सड़क पर गिराकर उस पर कई बार चाकू से वार किए। कमरे से लेकर सड़क तक खून के निशान मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

आरोपियों के एनकाउंटर या फांसी की मांग
मोहित की हत्या से नाराज परिजन और कॉलोनीवासी सुबह एनएच-9 पर पहुंच गए और विजयनगर बाईपास पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर या फांसी की मांग की। मौके पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जाम के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिससे नेशनल हाईवे, क्रॉसिंग रिपब्लिक कट और विजयनगर बाईपास कट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच नाराज लोगों ने एक अन्य आरोपी देव के घर पहुंचकर तोड़फोड़ की। मौके पर विजयनगर, नगर कोतवाली, कविनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक, नंदग्राम व सिहानी गेट थाने की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के समय देव की मां घर के ऊपरी हिस्से में कमरे में सो रही थीं।

25 जून को खाटूश्याम जाते समय भी हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, बहन गुनगुन ने बताया कि मोहित ऑटो चलाता था। घटना वाली रात वह करीब 11 बजे घर से निकला था। करीब ढाई बजे गौरव के मोबाइल फोन नंबर से उनके पास कॉल आई थी, लेकिन वह सो रही थीं, इसलिए फोन नहीं उठा सकीं। परिवार का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले भी मोहित का गौरव व देव से विवाद हुआ था। इसके बाद गौरव ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। परिजनों के मुताबिक, 25 जून को आरोपी मोहित को खाटूश्याम दर्शन के बहाने अपने साथ ले गए थे। इस दौरान भी रास्ते में विवाद हुआ था। इसके बाद मोहित ने अपने फुफेरे भाई प्रथम कुमार को वीडियो कॉल कर बताया था कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उसके साथ मौजूद दोस्त जिम्मेदार होंगे। परिवार का यह भी आरोप है कि खाटूश्याम यात्रा के बाद आरोपी उसे हरिद्वार भी लेकर गए थे।

शांति नगर में मोहित शर्मा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हाईवे जाम करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें