फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक के पेट में गोली मारकर की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। क्षेत्र की रतिराम कॉलोनी में रविवार देर रात घर से 150 मीटर दूरी पर युवक की पेट में गोलियां मारकर हत्या कर दी, जबकि चचेरा भाई गोली लगने से चोटिल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी मौके से भाग गए। परिजन ने लोनी बार्डर थाने में तहरीर देकर सोनू, उसकी पत्नी और पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह बाइक का हार्न बजाना बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर थाने के सामने बैठ गए और करीब 20 मिनट तक धरना देकर जाम लगाया। हालांकि अधिकारियों ने हत्यारोपी सोनू की पत्नी और उसके पिता ब्रह्मपाल की गिरफ्तारी करने की जानकारी दी तो परिजन शांत होकर चले गए।
विज्ञापन

रतिराम कॉलोनी निवासी आजाद प्रजापति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उनकी नवजात बेटी का नामकरण समारोह था। समारोह खत्म होने के बाद देर रात को रिश्तेदारों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के लिए छोटे भाई विपिन कुमार (25) काे जिम्मेदारी दी थी। रात करीब 11:45 बजे रिश्तेदार जतिन को छोड़ने के लिए विपिन गए थे। रास्ते में उनका चचेरा भाई गौरव भी मिल गया। आते हुए विपिन ने गौरव को भी बाइक पर बैठा लिया। घर से करीब 150 मीटर दूरी पर कॉलोनी निवासी सोनू रास्ते में दोस्तों के साथ खड़ा था।उसे हटाने के लिए विपिन ने बाइक का हार्न बजाया तो सोनू ने रास्ता नहीं दिया। विपिन ने बाइक सोने से बचाते हुए निकाला तो आरोपी ने मारपीट कर दी। इससे वह बाइक समेत रोड पर गिर गए। दोनों भाईयों ने विरोध किया तो शोर सुनकर पास के घर से सोनू का पिता ब्रह्मपाल और सोनू की पत्नी भी मौके पर आकर विवाद करने लगे। आरोपियों ने विपिन को पीटना शुरू किया तो गौरव ने उसे बचाने का प्रयास किया। हत्यारोपियों ने लेकिन उन्होंने गौरव से भी मारपीट की। मारपीट के दौरान ही सोनू घर में गया और कंट्रीमेड पिस्टल लेकर आया। सोनू ने पहले गौरव पर गोली चला दी, लेकिन उसके बाएं हाथ की उंगली को छूती हुए निकल गई। इसके बाद आरोपी सोनू ने पिस्टल से विपिन के पेट में दो गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गंभीर रूप से घायल हुए विपिन को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। विपिन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और उनका रो रोकर बुरा हाल था। घटना में मामूली रूप से घायल हुए गौरव को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।

आरोपी बाप-बेटे पर हैं मुकदमे दर्ज

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। सोनू पर वर्ष 2020 में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। वहीं, उसके पिता पर दिल्ली में वर्ष 2020 में हत्या का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों का और आपराधिक रिकार्ड तलाश जा रहा है। उधर, परिजन ने पुलिस से हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजन व हिंदू रक्षा के कार्यकर्ता करीब 5:40 बजे शव को लेकर एंबुलेंस में लोनी बार्डर थाने के सामने पहुंचे। मौके पर मौजूद कार्यकर्ता परिजनों के साथ लोनी बार्डर थाने के सामने रोड पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए बैठ गए। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमर दीप मौर्य ने परिजनों व कार्यकर्ताओं को दो आरोपियों पिता व हत्यारोपी की पत्नी की गिरफ्तारी होने की बात बताई। वहीं मौके पर पहुंचे हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति व पुलिस ने परिजन व कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर घर भेज दिया। करीब बीस मिनट तक लगे जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-

परिजन को दिया आश्वासन, हत्यारोपियों पर होगी कठोर कार्रवाई-डीसीपी
युवक की हत्या की सूचना पर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी और एसीपी अंकुर विहार अमनदीप मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को आश्वस्त किया हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि शिकायत पर सोनू, उसके पिता और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भागे हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें