थाना क्षेत्र के गांव रमानी मे सड़क किनारे अज्ञात युवक की हत्या कर शव को भूस के बोंगे मे रखकर आग लगा दी। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक बोंगे मे आग लगी देखी। उसके पास जाकर देखा तो बोंगे की राख में एक युवक का जला हुआ शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लेकिन, मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। बताया की पड़ोस में मैरिज होम है। जिसमें रात बरात आई थी। पुलिस ने ग्रामीणों व दूल्हा पक्ष से भी मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन, शरीर पूरी तरह जल जाने के कारण शिनाख्त नही हो सकी है।