फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांच चीख-पुकार में बदला: दोस्तों के साथ नदी पार करने के दौरान युवक डूबा, सामने आया वीडियो; मौत से मचा कोहराम

Wed, 23 Jul 2025 10:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)

सार

युवक सांस फूलने पर तेज बहाव में बह गया था। सूचना पर चौकी प्रभारी मायापुर एसआई सुनील पंत ने जल पुलिस टीम के साथ उनकी तलाश की थी।
विज्ञापन
युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी शिवकुमार त्यागी के 20 वर्षीय बेटे निशांत त्यागी की हरिद्वार के ओमपुल से कूदकर नदी पार करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। अब डूबे हुए निशांत का वीडियो सामने आ रहा है। निशांत की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

गांव मुरादपुर के ग्राम प्रधान फराहिम ने बताया कि उनके गांव निवासी शिव कुमार त्यागी पिछले काफी समय से नोएडा के गौर सिटी में रहते हैं। जिनका इकलौता बेटा निशांत त्यागी अपने दोस्त हिमांशु उर्फ हनी निवासी गौर सिटी, रोहन निवासी टिकरी कुशालीपुर थाना सदर पलवल हरियाणा, नमन दीक्षित निवासी रामनगर एक्सटेंशन थाना गीता कॉलोनी ईस्ट दिल्ली के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे। रविवार को चारों ने हरिद्वार में स्थित ओमपुल पर नहाने के दौरान गंगा नदी पार करने के लिए पुल से छलांग लगा दी।
 
विज्ञापन

हिमांशु, रोहन और नमन तो गंगा पार कर गए लेकिन, निशांत त्यागी नदी के बीच तक ही पहुंच सका। जो सांस फूलने पर तेज बहाव में बह गया था। सूचना पर चौकी प्रभारी मायापुर एसआई सुनील पंत ने जल पुलिस टीम के साथ उनकी तलाश की थी। वीडियो भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें