एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान एंथोनी एक्रोसिया उर्फ मिकी (28) निवासी चिरंजीव विहार गोविंदपुरम गाज़ियाबाद मूल निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है।
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी के एफ टॉवर की 9वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक शनिवार की रात अपने दोस्त के फ्लैट पर आया था, सुबह युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान एंथोनी एक्रोसिया उर्फ मिकी (28) निवासी चिरंजीव विहार गोविंदपुरम गाज़ियाबाद मूल निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है। एंथोनी शनिवार की देर शाम अपने दोस्त जीजो मैथ्यू निवासी फ्लैट 9वें फ्लोर अजनारा इंटीग्रिटी राजनगर एक्सटेंशन मूल निवासी व्यक्तोपूजा छितर केरल के फ्लैट पर आया था। दोनों दोस्तों ने मिलकर शराब पी। आशंका जताई जा रही है कि नशा अधिक होने पर एंथोनी बालकनी से नीचे गिर गए। सोसायटी के लोगों को घटना की सुबह जानकारी हुई।