फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'लड़कियां बहुत बचा लीं अब अपने बेटों को संभाल लो', प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड से परेशान युवक ने दी जान

Wed, 28 May 2025 03:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के लोनी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो बनाई और सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ghaziabad suicide - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। लोनी कोतवाली के बंथला इलाके में मंगलवार रात को युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड युवक को ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन


युवक ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाई और सुसाइड नोट लिखा। युवक ने सुसाइड नोट को अपने परिजनों को भेजा। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, लोनी के बंथला इलाके में पवन कुमार (28) परिवार के साथ रहता था। वह ढलाई का काम करता था। मंगलवार रात उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में उसने आत्महत्या करने की बात कही है। 
विज्ञापन


प्रेमिका और उसके दो साथियों पर उसने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। ब्लैकमेल के चलते ही युवक ने खुदकुशी करने की बात कही है। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो पवन का शव फंदे से लटका हुआ मिला। 

पवन ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है। पवन के परिजनों ने बताया कि युवती और उसके दो साथी सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पवन से नगदी और कुछ जेवरात भी ले लिए हैं। एसीपी लोन सिद्धार्थ गौतम ने बताया मामले में जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

तीन पेज के सुसाइड नोट का कुछ अंश-
पवन ने लिखा- बस मैं क्या ही कहूं। मैं अपने अंगूठे का निशान पेपर पर लगा रहा हूं। निवेदन यह है कि लड़कियां बहुत बचा ली अब सब अपने बेटों को संभाल लो। मैं उस लड़की को बहुत प्यार करता था। लेकिन अब उसका दूसरा बॉय फ्रेंड मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसको सजा मिलनी चाहि। मुझे इंसाफ दिला देना साहब। आज मैं हार गया हूं। इसलिए मुझे ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। बस सरफराज को (बीएनएस का सेक्शन 108) सजा दिला देना। ये सेक्शन बोलता है कि 10 साल की सजा और मिलनी चाहिए। रानी अंटी से भी पूछना चाहिए। सब लोगों के कहने पर मुझे ब्लैकमेल कर रही है। अनामिका मुझे पता है जिस तरह की धमकियां मुझे मिल रही है।

यह भी पढ़ें: UP: मजदूर को थर्ड डिग्री!...चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाए थे पुलिसवाले, मौत होने पर पुलिस ने कही ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें