फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 80 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रांड सवाना सोसायटी निवासी विश्वास भट्ट से शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 80 हजार 654 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने 50 हजार रुपये फ्रीज करा दिए हैं।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर विश्वास भट्ट से साइबर ठगों ने 80 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पॉर्टल पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई कर खाते से पैसे ट्रांसफर होने से पहले ही 50 हजार रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत धारा 66डी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया की जल्द ही पीड़ित की फ्रीज की गई धनराशि वापस कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें