फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक से दो लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड 2 में युवक को मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रकम निवेश करा मुनाफा मांगने पर ठग ने फोन बंद कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पीयूष रंजन पांडे ने बताया कि ऑनलाइन फुटबॉल की वेबसाइट पर टास्क करने का मैसेज मिला था। इसमें रकम निवेश करने पर अच्छा मुनाफा देने की बात कही थी। वह शातिर के जाल में फंस गए और कई बार में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा मांगा तो शातिर ने और नगदी जमा करने की शर्त रख दी। इंदिरापुरम एसीपी का कहना है कि वेबसाइट का लिंक पता करके शातिर की जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें