फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट होने से 10 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वृंदावन गार्डन स्थित तिकोना पार्क में लगे ट्रांसफॉर्मर का सोमवार तड़के सुबह तीन बजे लीड फूंक जाने से 10 घंटे 90 घरों की बिजली गुल रही। इस दौरान लोगों को सुबह के समय पानी नहीं मिल सका। लोगों ने पड़ोसी से पानी मांगकर रोजमर्रा के काम किया और पीने के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। दोपहर 12 बजे बिजली सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, दिनभर बिजली की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नितेश ने बताया कि सोती रात में अचानक बिजली गुल हो गई। एक घंटे इंतजार करने के बाद जब बिजली नहीं आई तो बिजली घर पर फोन किया तो पता चला की तिकोना पार्क में लगा ट्रांसफॉर्मर फूंक गया। 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में लंबे समय तक बिजली गुल होने से इंवर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गई।
इससे एसी, कूलर और पंखा नहीं चलने से बच्चें, बुजुर्ग सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी दोपहर से शाम तक बिजली की आवाजाही जारी रही। हर एक घंटे में 20-30 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। राजेंद्र नगर उपखंड अधिकारी विजय सैनी का कहना है कि तिकोना पार्क में लगे ट्रांसफॉर्मर में 11केवी का लीड फूंक जाने से समस्या आई थी। दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति सुचारु कर दी थी। इसके बाद बिजलीकर्मियों की मदद से लीड को बदलकर आपूर्ति ट्रांसफॉर्मर को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें