फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पुरानी रंजिश में युवक पर डंडों से हमला, तमाशबीन बने रहे लोग; घटना का वीडियो वायरल

Mon, 09 Nov 2026 09:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
विज्ञापन
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के मोदीनगर की विजयनगर कॉलोनी में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में युवक पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विजयनगर कॉलोनी निवासी हरेंद्र के अनुसार, कुछ दबंग किसी बात को लेकर उससे रंजिश रखते हैं। आरोपी रविवार रात एक बार फिर हरेंद्र को गाली गलौंज करने लगे। आरोपियों ने हरेंद्र को घेर लिया और उसे डंडे से बुरी तरह पीट दिया। मौके पर जमा लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी हरेंद्र को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हरेंद्र ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें