मोदीनगर में पटाखे चलाने का विरोध करने पर एक परिवार को पीटा गया। जातिसूचक टिप्पणी की गई और धमकी मिली है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर थाने पर हंगामा किया। पुलिस जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद के मोदीनगर की रामनगर कॉलोनी में घर के बाहर पटाखें चलाने का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार को पीट दिया। आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन
रामनगर कॉलोनी की रहने वाली कल्पना ने बताया कि रविवार रात पड़ोसी उनसे किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। आरोप है कि वह रविवार रात घर के बाहर पटाखे चला रहा था। तेज आवाज और धुंए के कारण परिवार को दिक्कत होने लगी। कल्पना ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। गुस्साए आरोपी अपने साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस गया और गाली गलौंज करते हुए जातिसूचक शब्द कहें।
आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ और मारपीट की। कल्पना ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से साठगांठ के कारण कार्रवाई नहीं की। सोमवार को कल्पना कई अधिवक्ताओं के साथ मोदीनगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसएचओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।