फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक पर धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की किदवई नगर कॉलोनी में आरोपियाें ने पुरानी रंजिश में युवक को घर से बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किदवई नगर कॉलोनी निवासी शकील अहमद के अनुसार कुछ दबंग उनसे रंजिश रखते है। बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे वह घर पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि तभी अरशद उर्फ डैनी ने कॉल कर बाहर बुलाया। जैसे ही वह घर के बाहर आए तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शकील गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार अरशद उर्फ डैनी, समीर, सुल्तान और मोहसिन निवासी किदवई नगर कॉलोनी मोदीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें