फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा बीवी: गांव के राहिल के संग इस वादे पर चली गई साथ, पति बोला- उसे बहकाया गया, सही-सलामत वापस दिलाया जाए

Thu, 19 Feb 2026 04:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

 मसूरी से एक विवाहिता लापता हो गई है। पति ने गांव के राहिल पर उसे शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने गांव के ही एक युवक पर उसकी पत्नी को शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में युवक को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

मूल रूप से ग्राम तिगरी अमरोहा के रहने वाले अनिल पुत्र गंगादास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले पांच महीनों से अपनी पत्नी के साथ मसूरी के इन्द्रगढ़ी क्षेत्र में रह रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, बीती 10 फरवरी को उनकी 25 वर्षीय पत्नी आरती अचानक लापता हो गई। 

राहिल बहला-फुसलाकर ले गया
काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके गांव का ही रहने वाला राहिल पुत्र युनुस निवासी तिगरी अमरोहा उसकी पत्नी को शादी करने के इरादे से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

पीड़ित पति ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करके उसकी पत्नी को सकुशल वापस दिलाया जाए। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर आरोपी राहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, पुलिस का कहना है कि महिला और आरोपी को जल्द तलाश कर लिया जाएगा, दोनों के मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें