फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से लोहा लेने को तैयार रहे युवा पीढ़ी : जीडी बक्शी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी स्थित ग्लोबल नव जीवन स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत मेजर जनरल डाॅ. जीडी बख्शी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, दिल्ली हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार डाॅ. अजय गुलाटी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीडी बख्शी ने कहा कि युवा पीढ़ी को पाकिस्तान से लोहा लेने के लिए हर पल तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध से एक महीने पहले उन्हें तैयार किया गया और सीधा लड़ाई के लिए भेजा गया था। युद्ध की पहली रात बहुत कठिन थी। बहुत सारे साथी शहीद हो गए, लेकिन भारतीय सेना करीब 500 किलोमीटर ईस्ट पाकिस्तान में घुस गई थी। उस समय 93 हजार पाकिस्तान सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। अब पाकिस्तान और चीन फिर से आंख दिखा रहे हैं। हमारी पीढ़ी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। अगर पाकिस्तान बाज नहीं आया तो आज की पीढ़ी को पाकिस्तान के चार टुकड़े करने होंगे। यह जलती हुई मशाल एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को देनी होगी। शहजाद पूनावाला ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप दीक्षित, चेयरमैन मनोज धामा, डॉ. विनोद बंसल, सभासद रामनिवास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें