फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लड़की बहुत बचा ली अब लड़कों को भी बचा लो

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बेटी बहुत बचा ली अब बेटों को भी बचा लो, हमेशा लड़कों को गलत बताया जाता है लेकिन लड़के हमेशा गलत नहीं होते हैं। बंथला निवासी पवन ने आत्महत्या करने से पहले तीन पन्नों के सुसाइड नोट में यह बातें लिखी हैं। पवन ने मौत से पहले दो वीडियो भी बनाए जो उसने अपने परिजनों को भेजा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आत्महत्या से पूर्व पवन वीडियो में इंसाफ की गुहार लगाता दिख रहा है। उसने कहा कि अगर इस दुनिया में कानून है, न्यायालय है तो मुझे इंसाफ दिला दो। मोदी और योगी जी अगर आप इंसाफ कर सकते हो तो उस सरफाज और साहिल के खिलाफ कार्रवाई करो, सरफराज ने उन्हें ब्लैकमेल किया है। अब फांसी के अलावा मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचा है।
मेरी मौत के जिम्मेदार लड़की और लड़कों को सख्त सजा देना। अब मेरे बस की और जीना नहीं है। मैं अंदर से टूट चुका हूं। मैं गलत नहीं हूं। मैंने एक गलती कि थी कि लड़की को बात करने से मना किया था। उस लड़की को गाली-गलौज कर दी थी। मैं बहुत गलत इंसान हूं मुझे जीने का कोई हक नहीं है। मैंने अपनी मां के दूध का फर्ज तो पूरा नहीं किया लेकिन उस लड़की से सच्चा प्यार किया था और दिल से माना था। मुझे गोली मारने की धमकी दी जा रही है। ब्लैकमेल कर मुझसे 30 हजार रुपये कैश लेकर जाने वाले मुझे मारने की धमकी देकर गए थे। मैंने परिवार को भी सब कुछ बताया। उस लड़की के परिवार वालों को भी सब कुछ बताया। लेकिन कोई मदद नहीं मिली। वीडियो में युवक ने लड़की के साथ होटल जाने की बात कही और सारे सबूत अपने फोन में होने की बात कही है।
विज्ञापन

पेपर में अंगूठा लगा रहा हूं

पवन ने सुसाइड नोट में लिखा- बस मैं क्या ही कहूं। मैं अपने अंगूठे का निशान पेपर पर लगा रहा हूं। आज मैं हार गया हूं। इसलिए मुझे ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। बस सरफराज को (बीएनएस का सेक्शन 108) सजा दिला देना। ये सेक्शन बोलता है कि 10 साल की सजा मिलनी चाहिए। पवन ने वीडियों में एक औरत नाम भी लिया है, जिसे अंटी कहते उनसे भी पूछने की बात कही है। वहीं प्रेमिका का नाम लेकर कहा है कि मुझे पता है जिस तरह की धमकियां मुझे मिल रही है।

रोता रहा, अपने गाल में चांटे मारे

पवन (24) की सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुईं। एक करीब 6 मिनट और दूसरी करीब ढाई मिनट की थी। दोनों वीडियो में पवन रो रहा है। बार-बार इंसाफ की बात कर रहा है। खुद को चांटा मारते हुए भी नजर आ रहा है। पवन ने पंखे पर लटकी हुई चुन्नी को भी दिखाया है, जिस पर उसने फंदा लगाया है।

पिता ने मुकदमा दर्ज किया

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पवन के पिता राकेश कुमार की शिकायत पर सरफाज समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने ब्लैकमेल कर उनके बेटे से नकदी और गहने भी ले लिए हैं। एसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें