फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: योगी ने 40 मिनट में लाइनपार को साधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीएम योगी के लाइनपार में रोड शो करने की खास वजह रही। इसी इलाके में सदर सीट के 60 फीसदी से ज्यादा मतदाता हैं। सपा के उम्मीदवार सिंहराज जाटव इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। ऐसे में भाजपा के लिए इस क्षेत्र को साधना बेहद जरूरी थी। सीएम ने रोड शो करके इसी का प्रयास किया है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का दावा है कि इस क्षेत्र में योगी से पहले किसी भी सीएम ने रोड शो नहीं किया है। भाजपाई इस इलाके में रोड शो की अहमियत समझ रहे थे। इसीलिए, सीएम का अलग से कार्यक्रम रखवाया गया। इससे पहले सीएम पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में आए थे।
सम्मेलन में ही भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा ने सीएम से कहा था कि लाइनपार में रोड शो करना बेहद महत्वपूर्ण है। सपा के नेताओं का चुनाव इसी क्षेत्र पर फोकस है। सपा के नेता लोगों से कह रहे हैं कि उनके पास लाइनपार से विधायक चुनने का मौका है। अपने क्षेत्र का विधायक होगा तो समस्याओं को समझेगा भी समाधान भी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी क्षेत्र के मुकाबले लाइनपार पिछड़ा हुआ है। देखना यह है कि सीएम के रोड शो का लाइनपार पर क्या असर पड़ा। इसका पता चुनाव नतीजे आने पर ही चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें