फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोर्ट नहीं पहुंचे यादव सिंह के वकील, अगली सुनवाई 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण में हुए बहुचर्चित टेंडर घोटाले की सुनवाई शुक्रवार को विशेष सीबीआई कोर्ट में होनी थी लेकिन मुख्य आरोपी यादव सिंह के वकील की अनुपस्थिति के चलते सुनवाई टल गई। वकील की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अगली तारीख मांगी गई जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अगली तारीख 14 अगस्त तय की है।
विज्ञापन


सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार यह घोटाला साल 2011 में सामने आया था। जांच में पाया गया कि नोएडा प्राधिकरण में बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के करोड़ों रुपये के ठेके यादव सिंह द्वारा अपनी पसंदीदा फर्मों को दे दिए गए थे। इस प्रक्रिया में सरकारी नियमों की अनदेखी कर निजी लाभ के लिए अरबों रुपये की अनियमितताएं की गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने इसकी विस्तृत जांच की और 11 व्यक्तियों सहित तीन फर्मों को आरोपी बनाकर अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। मामला तब से विशेष सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को इस केस की सुनवाई होनी थी लेकिन मुख्य आरोपी के वकील कोर्ट में पेश नहीं हुए। वकील की अनुपस्थिति के कारण कोर्ट को सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। अब इस बहुचर्चित घोटाले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें