फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 25 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बदमाशों की गोली का निशाना बने चाट वाले गंगा सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हाईवे-58 पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस और परिजनों में नोकझोंक भी हुई। करीब दस मिनट तक हुए हंगामे से जाम हुए हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्थित होने में आधा घंटा लग गया।
बता दें कि बुधवार रात गंगा सिंह पुराने बस अड्डे से अपनी चाट की ठेली लेकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने अग्रसेन भवन चंद कदमों की दूरी पर स्थित अपोलो टायर शोरूम के सामने गंगा सिंह को गोलगप्पे के पैसे मांगने के विरोध में गोली मार दी थी।

गंभीर रूप से घायल गंगा सिंह यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। बृहस्पतिवार की रात इलाज के बाद दौरान ही गंगा सिंह की मृत्यु हो गई थी। गंगा सिंह चार बच्चों करिश्मा, सचिन, जतिन और अंजू व पत्नी के साथ घूकना इलाके में 14 सालों से रह रहे थे।
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद बेटे सचिन ने बृहस्पतिवार देर रात सिहानी गेट थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।


सिहानी गेट थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने में इसलिए भी देरी हो रही की सीसीटीवी फुटेज क्लीयर नहीं है। एक्सपटर्स से सीसीटीवी फुटेज को क्लीयर कराया जा रहा है, जिससे जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।

इलाज के लिए बेचना पड़ा घर
गंगा सिंह के बड़े भाई लाखन सिंह ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए गंगा सिंह की पत्नी ने अपना घृूकना स्थित मकान तक बेच दिया था। यही नहीं बेटे सचिन और जतिन ने पिता को बचाने के लिए अस्पताल में रक्त भी दिया लेकिन फिर भी वह अपने पिता को नहीं बचा पाए। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और प्रदेश सरकार उनकी मदद करे।

हिंडन नदी स्थित श्मशान घाट में पहुंचे बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप ने गंगा सिंह के परिजनों को 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद के लिए प्रदेश सरकार से भी सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें