फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंक लूटों में 47 मिनट का अंतर, फिर भी पुलिस नाकाम

Sat, 25 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 जीटी रोड पर शुक्रवार को एक के बाद एक हुई बैंक की वारदातों ने पुलिस को फिर से बैकफुट पर ला दिया। पंजाब में कन्नू के सफल ऑपरेशन के बाद सीएम तक ने सोनीपत पुलिस की पीठ थपथपाई थी, लेकिन अचानक हुई एक के बाद एक दो बैंक लूट ने फिर से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह रही कि भिगान और कमासपुर गांव के बीच की दूरी 10 किलोमीटर है। साथ ही दोनों वारदातों के बीच का समय 47 मिनट रहा। इतने समय में भी पुलिस बैंक लुटेरों को दबोच नहीं सकी। सवाल करने पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लग रहा है कि लुटेरों ने प्लानिंग के तहत बैंक लूटों को अंजाम दिया है। क्योंकि भिगान की वारदात के तुरंत बाद जीटी रोड और उत्तरप्रदेश की तरफ जाने वाले सड़क मार्गों पर नाके लगवा दिए गए थे, इसके बावजूद लुटेरे भिगान से कमासपुर पहुंच गए और सफल वारदात अंजाम दी। हो सकता है कि उन्होंने वारदात से पहले रेकी की हो। साथ ही कच्चे रास्तों का पूरा ज्ञान होगा।
विज्ञापन


कहीं एरिया के तो नहीं लुटेरे
अगर पुलिस की प्रारंभिक जांच की थ्योरी पर विश्वास किया जाए तो लुटेरे स्थानीय हो सकते हैं। क्योंकि इन्हीं युवकों को ही कच्चे रास्तों का ज्ञान हो सकता है। ऐसे में पुलिस मुरथल, राई और कुंडली थाना एरिया के संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। साथ ही कमासपुर बैंक से मिले सीसीटीवी फुटेज को दिखाया जा रहा है, ताकि कद-काठी देखकर लुटेरों का कोई सुराग लग सके। हालांकि अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।

आसान टारगेट बन रहे बैंक
लुटेरों के लिए बैंक आसान टारगेट बन रहे हैं। 17 अप्रैल को लुटेरे बैंयापुर स्थिति एक्सिस बैंक में घुसकर 13 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। अभी तक पुलिस पैसे बरामद करना तो दूर, लुटेरों की पहचान तक नहीं कर सकी है। इतना ही नहीं 14 मई को लुटेरे राई स्थित एक फैक्टरी में फायरिंग करके 11 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। यह वारदात भी अब तक अनट्रेस है। एक सप्ताह पहले गोहाना उपमंडल के गांव घड़वाल स्थित एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन


डीआईजी नहीं कर रहे कॉल रिसीव, डीएसपी ने मोबाइल ऑफ किया
दो बैंक लूट से पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। डीआईजी कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं, जबकि डीएसपी ने तो मोबाइल ही बंद कर लिया। पूरे मामले के संबंध में जब मुरथल थाना प्रभारी बलजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी तरफ से वारदातों को सुलझाने का प्रयास कर रही है। भिगान की वारदात के तुरंत बाद नाकेबंदी कर दी थी। फिर भी लुटेरे बच निकले। उम्मीद है जल्द पुलिस लुटेरों को दबोच लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें