खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि खाने में कीड़ा निकलने पर स्वीट्स की दुकान में जांच कराई गई है। सैंपल भी लिए गए हैं। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नेहरू नगर के रहने वाले मनोज गोयल परिवार के साथ रविवार को डोसा खाने गए थे। उन्होंने बताया कि दुकान में जो डोसा उन्हें दिया गया। उसमें कीड़ा निकला।
यह देखने के बाद उन्होंने विरोध किया तो दुकान में उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी। इससे पहले भी शहर के कई रेस्तरां में खाने में कॉकरोच, गंदगी मिलने पर कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाने के सामान की गुणवत्ता के साथ उसके रख रखाव को देखा जाता है। कुछ दिन पहले गंदगी के चलते एक रेस्तरां को सील भी किया गया था।