फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के बालाजी विहार निवासी श्रमिक चरण सिंह (40) का शव 27 सितंबर की दोपहर घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से शव नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परिवार वालों ने चरण सिंह के मानसिक तनाव में होने की बात कही है। इसके अलावा शनिवार सुबह चरण सिंह ने अपने भाई को अपना आखिरी दिन होने की बात बताई थी।
विज्ञापन


एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि चरण सिंह मजदूरी करते थे। वर्ष 2016 में ही उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। बताया कि शनिवार को डायल 112 पर स्थानीय व्यक्ति ने चरण सिंह के फंदा लगाने की सूचना दी थी। पुलिस जब पहुंची तब तक चरण सिंह की पत्नी व स्थानीय लोगों ने शव को नीचे उतार लिया था। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में मृतक के भाई ने चरण सिंह के अविवाहित होने की बात कही है लेकिन महिला ने खुद को उनकी पत्नी बताया और कोर्ट मैरिज की बात कही है। यहां तक कि पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में होने की बात भी सामने आई है। शनिवार को चरण सिंह ने अपने भाई से कहा था कि यह उनका आखिरी दिन है। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल पाएगा। फिलहाल परिवार वालों से अलग-अलग बातचीत कर छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें