फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गौर एनवाईसी में 10वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित गौर एनवाईसी की निर्माणाधीन साइट पर बृहस्पतिवार को 10वीं मंजिल से गिरकर 23 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मजदूर को राजनगर एक्सटेंशन स्थित रामानुज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हिंडन मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक, बिहार के कटिहार जिले के गांव कोरा विशनपुर निवासी शेर अली (23) बृहस्पतिवार को गौर एनवाईसी की निर्माणाधीन साइट पर काम करने आया था। दोपहर करीब 3:15 बजे काम करने के दौरान वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शेर अली को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
सूचना मिलने पर वेव सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें