फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क पर दौड़ रही 3.90 लाख खटारा गाड़ियां, पंजीकरण होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर की हवा को जहरीली बना रही 3.90 लाख से अधिक मियाद पूरी गाड़ियां सड़कों पर बेधड़क दौड़ रही हैं। परिवहन विभाग ने 34,752 डीजल और 3,57,327 पेट्रोल वाहनों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण रद करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनजीटी के आदेश के तहत एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध है। मियाद पूरी होते ही वाहन का पंजीकरण स्वतः निष्क्रिय हो जाता है। विभाग ने वाहन स्वामियों को एनओसी लेकर गाड़ी को एनसीआर से बाहर ले जाने की मोहलत दी थी, लेकिन अधिकांश ने न तो एनओसी ली और न ही स्क्रैप कराया।


अब जिन वाहनों को डिरजिस्टर किया जा रहा है, वे अगर सड़क पर चलते या सार्वजनिक जगह पार्क मिले तो उन्हें सीधे जब्त किया जाएगा। जब्त गाड़ी को छुड़ाने का कोई प्रावधान नहीं होगा और उसे सीधे पंजीकृत स्क्रैप फैसिलिटी भेज दिया जाएगा। स्क्रैप कराने पर वाहन स्वामी को नई गाड़ी पर रोड कर में छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एएनपीआर कैमरों से होगी निगरानी
प्रदूषण को देखते हुए विभाग ने सघन अभियान शुरू करने का फैसला किया है। शहर के प्रमुख चौराहों, दिल्ली बॉर्डर और मुख्य मार्गों पर प्रवर्तन टीमें तैनात होंगी। डिरजिस्टर्ड वाहनों का डेटाबेस ई-चालान और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरों से जोड़ा जा रहा है, ताकि सड़क पर आते ही नंबर प्लेट स्कैन होते ही चालान और जब्ती की कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें