फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: त्योहारों के बाद स्टेशन पर शुरू होगा कार्य, कई ट्रेन दो दिनों के लिए रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन समाप्त होते ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से छह ट्रेन का संचालन दो दिनों के लिए रद्द होने की संभावना है। 13 ट्रेनों के मार्ग में मामूली फेरबदल किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर यार्ड पर निर्माणाधीन कार्य पूर्ण करने के लिए ट्रेनों के रूट में फेरबदल किए जाने की संभावना है। इसके लिए दिल्ली मंडल के अधिकारी योजना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों की मानें तो गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यार्ड में चल रहे काम के कारण छह ट्रेनें दो दिनों के लिए रद्द की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त, वंदे भारत एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें देरी से चलने और 13 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव की संभावना है। इनमें से दिल्ली-अलीगढ़, दिल्ली-दनकौर, दनकौर-शकूरबस्ती, गाजियाबाद-टूंडला और टूंडला-गाजियाबाद ट्रेन दो दिनों के लिए रद्द होने की संभावना है। जबकि अलीगढ़-दिल्ली ट्रेन निरस्त हो सकती है। देरी से चलने वाली ट्रेनों में नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से चलेंगी। आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे देरी से चलने के आसार हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी को 70 मिनट की देरी से चलेंगी और कालका-हावड़ा करीब एक घंटा देरी से चलेगी। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव होगा, इनमें माता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदागंज अपने प्रारंभिक स्टेशन से अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ शहर-खुर्जा स्टेशन के रूट पर चलेंगी। हालांकि रेलवे अधिकारी ने ऐसी घोषणा जल्द होने की बात कही है, इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें