फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सितंबर तक पूरा होगा ईवी चार्जिंग स्टेशन का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे ईवी चार्जिंग स्टेशन का काम सितंबर तक पूरा हो जाएगा। वर्तमान में 13 स्थानों पर ईवी स्टेशन का काम चल रहा है। शेष सात स्थानों का इसके लिए चिन्हांकन भी कर लिया गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्टेशन के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में शुक्रवार को बैठक की। इसमें अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार, मुख्य अभियंता एनके चौधरी, प्रकाश इकाई के शेषमणि यादव, संपत्ति इकाई के रमाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

संबंधित अफसरों ने कार्य की प्रगति के बारे में बताया। जिन स्टेशनों पर धीमी गति से काम चल रहा है, उनकी व्यावहारिक दिक्कतों को भी अफसरों ने साझा किया। नगर आयुक्त ने कहा कि व्यवधानों को तुरंत दूर कर इसमें तेजी आनी चाहिए। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम 20 स्थानों पर 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बना रहा है। 13 स्थानों पर इसका काम तेजी से चल रहा है। जबकि, सात के लिए जगह को चिह्नित कर लिया गया है। ईवी चार्जिंग स्टेशन से लोगों को भारी लाभ होगा। जिले में लोग ईवी को ज्याद पसंद कर रहे हैं, यह पर्यावरण के लिहाज से भी एक बड़ा कदम साबित होगा।
इन स्थानों पर चल रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन का काम
राजेंद्रनगर, मल्टीलेवल पार्किंग नया बस अडडा, हिंडन श्मशान पार्किंग साई उपवन, राजनगर एक्सटेंशन मेन रोड, क्रॉसिंग रिपब्लिक, ताज हाईवे, अकबरपुर बहरामपुर, डायमंड फ्लाईओवर, पटेलनगर जीटी रोड, गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, रेत मंडी नंदग्राम, विवेकानंद रेलवे ओवरब्रिज के पास चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही यहां ऊर्जा निगम से कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरी होगी। निगम के अफसरों का दावा है कि शेष बचे सात स्थानों पर भी चार्जिंग स्टेशन के लिए निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा। सितंबर तक सभी चार्जिग स्टेशन का काम पूरा होगा और लोगों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें