साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की टीम ने बुधवार को सिद्धार्थ विहार के ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव और सेक्टर-10 में अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम को विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने अभद्रत भाषा का प्रयोग कर टीम को वापस भेजने का दबाव बनाया तो महिलाओं ने सड़क पर लेटकर विरोध किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और लोगों को समझाकर किसी तरह शांत किया। इसके बाद ही अतिक्रमण हटाया जा सका।
दरअसल, सिद्धार्थ विहार में मकानों के आगे कमरे और टीनशेड बनाने समेत तमाम तरह के अतिक्रमण की सूचना आवास विकास परिषद को मिली थी। परिषद अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल मांगा। बुधवार को पुलिस बल मिलने के बाद आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता द्वितीय विकास गौतम, सहायक अभियंता मोहम्मद अंसारी, योगेंद्र गुप्ता अवर अभियंता और मुकुल शर्मा, विशाल सिंह आदि समेत पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देखते ही निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचे। कुछ लोगों ने अधिकारियों को भाला-बुरा कहा और वापस जाने के लिए दबाव बनाया। महिलाएं भी विरोध करने पहुंच गईं और सड़क पर लेटकर अतिक्रमण का विरोध किया। निवासियों की ओर से आक्रोश को देखते हुए परिषद और पुलिस की ओर से अधिकारियों ने बड़ी मशक्कत करके निवासियों को शांत किया। निवासियों दने कहा कि उनके घरों पर तोड़फोड़ करके अधिकारी चले जाएंगे, पूरे शहर में अतिक्रमण हो रखा है। उनके ही मकान और कॉलोनी क्या चुने गए। लोगों को शांत करने के बाद ही अतिक्रमण हटाया गया। अधिकारियों ने साथ ही चेतावनी भी दी दोबारा अतिक्रमण न होना चाहिए।
आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता विकास गौतम ने बताया कि अधिकतर लोग इस बात का विरोध कर रहे थे कि पहले उनका ही अतिक्रमण क्यों हटाया जा रहा है, जबकि एक-एक कर सभी के आगे का अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है। अन्य स्थानों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-